Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएक ही दिन में तीन बाइक उठा ले गए चोर

एक ही दिन में तीन बाइक उठा ले गए चोर

  • तीनों घटना सीसीटीवी में कैद, वाहन मालिकों में दहशत

जौनपुर धारा, सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस द्वारा रात्रि में पुलिस गस्त बढ़ाने के साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी होने लगी है। आलम यह रहा कि मंगलवार की शाम मुंगराबादशाहपुर नगर में ही तीन तीन बाइकों को चोर उठा ले गए। चोरी की तीनों वारदात सीसीटीवी में कैद है। घटना से नगर के लोगों में दहशत है। मंगलवार काे शाम ढ़लते ही चोरों ने कहर बरपाया नगर के पकड़ी गोदाम मोहल्ला निवासी एहसान अंसारी की बाइक यूपी 62 एसी 1096 घर के बाहर खड़ी थी उठा ले गए। चोरों ने स्टेशन रोड निवासी रामजी भोज्यवाल की बाइक घर के सामने खड़ी किये थे चोर उठा ले गए। अंजही मोहल्ला निवासी कृष्ण चन्द्र कसौधन की बाइक उसी शाम घर के बाहर लाक करके खड़ी थी चोरों ने गाड़ी की लाक तोड़कर बाईक उठा ले गए। वाहन चोर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को कड़ी चुनौती देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अचानक वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि घटना की सूचना मिली है जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।