Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeउत्तर प्रदेशसौतेली मां ने 9 साल की बेटी को किया बक्से में बंद

सौतेली मां ने 9 साल की बेटी को किया बक्से में बंद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सौतेली मां की घिनौनी करतूत सामने आई है. आरोप है कि मां ने अपनी नौ साल की बच्ची को एक बॉक्स में बंद कर दिया था. महिला गर्भवती बताई जा रही है. आरोप है कि बच्ची को जान से मारने की साजिश के तहत उसे बॉक्स में बंद किया गया था. नौ साल की बच्ची राधिका सोमवार शाम से लापता थी. गुमशुदगी की खबर मिलने पर जब पुलिस घर पर पहुंची. तो उन्हें एक बॉक्स से बच्ची बेहोशी की हालत में मिली. आरोपी गर्भवती महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी महिला शिल्पी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला गर्भवती है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि नौ साल की राधिका सोमवार शाम से लापता थी. जब पुलिस बच्ची के घर पहुंची तो उसे बच्ची एक बॉक्स के भीतर बेहोशी की हालत में मिली. बच्ची ने होश में आने पर पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे बक्से के भीतर बंद कर दिया था. पुलिस का कहना है कि बच्ची के पिता सोनू शर्मा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद शिल्पी से शादी की थी. नौ साल की राधिका उनके साथ ही रहती थी.