Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबीसीसीआई जल्द जारी करेगा महिला आईपीएल की पांच टीमों के लिए टेंडर

बीसीसीआई जल्द जारी करेगा महिला आईपीएल की पांच टीमों के लिए टेंडर

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, वीमेंस आईपीएल का पहला संस्करण मार्च 2023 में खेला जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई जल्द ही 5 आईपीएल टीमों के लिए टेंडर जारी करने वाला है. वहीं, सभी टीमों की बेस प्राइस 400 करोड़ रूपए होगी. बीसीसीआई जल्द ई-ऑक्शन के लिए टेंडर जारी करेगा. आईपीएल की मौजूदा टीमें भी इसमें हिस्सा ले सकती हैं. दरअसल, बीसीसीआई की मीटिंग में 18 अक्टूबर के दिन यह फैसला लिया गया, यह बीसीसीआई की 91वीं मीटिंग थी.

पिछले दिनों बीसीसीआई ने कहा था कि वीमेंस आईपीएल का आयोजन साल 2023 से किया जाएगा. मेंस आईपीएल की तर्ज पर यह टूर्नामेंट भी 20-20 ओवर का होगा. इस टूर्नामेंट की सभी टीमें एक-दूसरे से 2-2 बार भिडे़ंगी. टेबल टॉपर्स को फाइनल के लिए सीधी प्रवेश मिलेगी. जबकि एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच मुकाबला होगा. त्येक टीम के प्लेइंग इलेवन में पांच से अधिक विदेशी क्रिकेटर नहीं हो सकते हैं. बीसीसीआई के मुताबिक, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ अच्छी टीम बनाने के लिए पहले पांच टीमें इस टूर्नामेंट में खेलेंगी. प्रत्येक टीम में अधिकतम अठारह खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. इन 18 खिलाड़ियों में छह से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं होंगे. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग का आयोजन साल 2016 से हो रहा है. इसके अलावा पिछले साल इंग्लैंड में वीमेंस द हंड्रेड खेला गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अगले साल से वीमेंस लीग आयोजन करने का फैसला किया है.