जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। यदि हर गांव में सूची के अनुसार शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड नहीं बने तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उक्त बाते शुक्रवार को स्थानीय विकासखंड धमार्पुर के ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल में जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने कही। इस मौके पर उन्होंने धमार्पुर ग्राम के कोटेदार राजनाथ निषाद को आयुष्मान कार्ड बनवाने में लापरवाही बरतने पर ज्वाइंट बीडीओ सुबासचंद्र को कोटे की जांच करने और स्पष्टीकरण मांगने को कहा। शुक्रवार को स्थानीय विकासखण्ड धमार्पुर के धमार्पुर और बिशुनपुर बसवत में ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। धमार्पुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी वृजभान सिंह और विशुनपुर बसवत में खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहाकि एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक गावों में संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा उसमें सभी ग्रामवासी और फील्ड कर्मचारी सहयोग करें। श्री श्रीवास्तव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, एकल पाइप पेयजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना, पंचायत कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। एडीओ एजी राम आजाद ने लोगों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं और पैदावार बढ़ाने के उपायों के बारे में बताया। डीडीओ बृजभान सिंह ने मंजू मौर्य की शिकायत पर मृतक सरिता देवी पत्नी छोटेलाल के बच्चों को बाल सेवा योजना में लाभ दिलाने का निर्देश सचिव अखिलेश कुमार को दिया। मौके पर चौपाल में आए शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर ज्वाइंट बीडीओ सुबास चंद क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जेई एमआई प्रेमचंद चौहान, प्रधान जयहिंद यादव, अशोक कुमार सचिव अखिलेश कुमार, अरविंद यादव, लेखपाल राजेश, आंगनबाड़ी, आशा सहित अन्य विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। चौपाल कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
सूची के अनुसार शत प्रतिशत बने आयुष्मान कार्ड अन्यथा होगी कार्रवाई

Previous article
Next article


