Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ जिले के कांग्रेसी जन आंदोलित हो  उठे। शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी सब्जी मंडी स्थित कांग्रेस शहर कार्यालय पर एकत्र हुए तथा सड़कों पर उतर कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी और मोदी विरोधी नारे लगाते हुए पुतला फूंका और मांग की अगर राहुल गांधी का निलंबन वापस नहीं होता तो सारे कांग्रेस जन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर अतुल सिंह, सत्यवीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, अभिश इमाम, राकेश सिंह, अजय सोनकर, बब्बी खान आदि लोग उपस्थित रहे।