जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर गुरुवार को तिकधारी सिंह इण्टर कालेज परिसर में राजपूत सेवा समिति के सदस्यों द्वारा 53 दिव्यांग दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित कर मार्कण्डेय सिंह हाल में केक काटकर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दीर्घायु और यशस्वी होने की कामना किया गया, साथ पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर के बाहर एतिहासिक पुराने तालाब पर एक वृक्ष मां के नाम से लोगो ने दो सौ पौधों रोपे गए। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह ने उक्त कार्यक्रम दिव्यांगजनो को समर्पित करते हुए कहा अधिकारियों का काम सरकार की योजनाओं को पात्रता के क्रम में सभी के बीच लाकर एक ऐसा वातावरण सृजित करना है जहां पर गरीब व्यक्ति यह एहसास कर सके कि सरकार में उसकी हिस्सेदारी है उसका भाव है। प्रदेश सरकार का एक लक्ष्य एक पौधा मां के नाम, एक पौधा पिता के नाम व एक पौधा अपने गुरु के नाम पर अवश्य लगाए। कहा कि हाइवे के निकलने से जौनपुर में वन का क्षेत्र कुछ घटा है। उसकी पूर्ति के लिए सभी मिलकर पौधा लगाएंगे तभी पर्यावरण की रक्षा होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह निर्देश है कि प्रत्येक जनपद के एक नदी का जीर्णोद्धार कराया जाय। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि महंत से राजनेता बनने तक का उनका सफर कई उतार चढ़ाव और चुनौतियों से भरा रहा। इस दौरान कृपाशंकर सिंह ने अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त अवसर पर विधायक रमेश सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, पूर्व विधायक डॉ.हरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बीएचयू के प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी, सीटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, ब्लाक प्रमुख महराजगंज विनय सिंह, ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सत्येंद्र सिंह $फंटू, टीडी कालेज के प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह व सत्य प्रकाश सिंह, भाजपा महामंत्री सुशील मिश्र, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, कुंवर रवींद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, प्रदीप सिंह सफायर, शशि सिंह, डा. आलोक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सर्वेश सिंह, डा. अंजना सिंह, डा. विकास सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन शरद सिंह व आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सत्य प्रकाश सिंह ने ज्ञापित किया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
सीएम के जन्मदिन पर 53 दिव्यांगों को वितरित किया ट्राइसाइकिल



