― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरनौ दिन पूर्व अपहृत युवती बरामद, आरोपित गिरफ्तार गया जेल

नौ दिन पूर्व अपहृत युवती बरामद, आरोपित गिरफ्तार गया जेल

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से नौ दिन पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने गुरुवार की सुबह बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि परसादपुर गांव निवासी शिवम वेनवंशी 27मई की रात उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष मुन्ना राम घुसिया, एसआइ हरि शंकर यादव व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर सुबह करीब छह बजे पिलकिछा चौराहा के पास से युवती को बरामद कर आरोपित शिवम वेनवंशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने कहा कि कई वर्षों से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। पता चलने पर युवती पर उसके अभिभावक बंदिशें पर लगाते हुए परेशान करने लगे। तब वह शादी करने के लिए प्रेमिका को लेकर बलिया चला गया था, वहां होटल में ठहरे थे। जब पता चला कि प्रेमिका के पिता ने मेरे विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है तो लौट आए। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपित का चालान कर दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट व युवती के बयान के आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में और भी धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

Share Now...