जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण व नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया। मामले की जानकारी के तुरन्त बाद पुलिस हरकत में आई और यह कार्यवाही की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने के लिए नगर के मोहल्ला सिपाह में आती थी, उसी के गांव का एक लड़का काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था। हमेशा की तरह वह नाबालिक लड़की 25 नवंबर 2024 को समय लगभग 1:30 बजे दिन वह कोचिंग से पढ़कर वह सड़क के किनारे खड़ी हुई थी। पीछा करने वाला वह लड़का अपने साथियों के साथ कार से आया और लड़की को खींचकर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में भरकर उसे अपने साथ में लेकर चला गया, और उसे ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। लड़की की आंख पर पट्टी बंधी होने के कारण उसे यह नहीं पता कि वह कहां पर है। अपहरण करके ले जाने वाला युवक उसे नशे की हालत में करके उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया करता था। लड़की के परिवार के लोग जब इधर-उधर तलाश करने लगे तो युवक उसे लाकर गौराबादशाहपुर बाजार के पास छोड़ दिया। लड़की घर पहुंच कर अपनी आपबीती परिवार वालों को बताया। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही किया तब न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस ने अफसर पुत्र अज्ञात निवासी चोरसड थाना गौराबादशाहपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पुलिस ने दर्ज किया नाबालिग छात्रा से अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा


