Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeदेशसिसोदिया पर बीजेपी का तंज : बनाने थे क्लासरूम, बना रहे थे...

सिसोदिया पर बीजेपी का तंज : बनाने थे क्लासरूम, बना रहे थे बाररूम

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी और आप पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ आप बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी भी आप को आड़े हाथ लेने की कोई कसर नहीं छोड़ रही. अब बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनिष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा है. उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल कहीं उपस्थित हो तो एक गारंटी है भ्रष्टाचार की भ्रष्टाचार होगा.  उन्होंने दिल्ली के स्कूलों का मुद्दा भी उठाया. कहा बनाने क्लासरूम थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल का और मनीष सिसोदिया बाररूम बना रहे हैं. वह इस सीमा तक भ्रष्टाचार करते हैं कि स्कूल का वादा कर भ्रष्टाचारी कमाई में कोई कमी न इसलिए बिना किसी टेंडर दिए काम को बढ़ा दिया जाता है. अपने मन से रेट बढ़ा दिए जाते हैं. उन्होंने गब्बर और बब्बर का जिक्र करते हुए केजरीवाल और सिसोदिया पर निशाना साधा है. इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि आप के पाप धोते-धोते यमुना भी मैली हो गई है. सत्येंद्र जैन का जिक्र करते हुए बीजेपी ने कहा कि जेल में होने के बाद भी मंत्री पद से नहीं हटाया गया है. जेल में मसाज से लेकर पैक्ड फूड की सेवा दी जा रही है. आप भी लगातार बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रही है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी के बयान को लेकर बीजेपी पर अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साजिश का आरोप लगाया था.