― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसांसद सीमा द्विवेदी ने सोंधी ब्लाक का किया निरीक्षण

सांसद सीमा द्विवेदी ने सोंधी ब्लाक का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, खेतासराय। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सोमवार को शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित ब्लाक कार्यालय पहुंची।उन्होंने ब्लाक का निरीक्षण करने के दौरान ब्लाक क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के आग्रह पर ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को बैठने के लिए उन्होंने एक हाल बनवाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार दे रही है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार सभी को लाभांवित कर रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई-कॉन्प्रâेंसिंग हाल को देख काफी प्रभावित हुईं। ट्रेनिंग कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इससे पहले भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने राज्य सभा सदस्य का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ जितेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, उपेंद्रनाथ मिश्रा, योगेन्द्र सिंह, विनय सिंह, विक्की गुप्ता, मो.वाकिब, सतीश राजभर मौजूद रहे।

Share Now...