Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअवैध निर्माण की शिकायत पर पहुँची प्रसाशनिक टीम, चला बुल्डोजर

अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुँची प्रसाशनिक टीम, चला बुल्डोजर

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में भीटा खाते की जमीन पर उसी गांव के एक व्यक्ति द्वारा उपजिलाधिकारी केराकत को शिकायती पत्र दिए जाने के बाद संज्ञान में लेते हुए एसडीएम नेहा मिश्रा के निर्देश पर पहुचे नायब तहसीलदार व उनकी राजस्व टीम ने जांच की तथा शिकायत को सही पाया। जिस पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलवा कर गिरवा दिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुरैला गांव के जवाहिर पुत्र सुखदेव द्वारा गांव के ही भीटा खाते की जमीन पर 6 दिन पूर्व अवैध रूप से निर्माण कार्य कर लिया गया था। जिसमे गांव के ही रमाशंकर सिंह ने एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा के यहां शिकायत पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर सोमवार को नायब तहसीलदार केराकत अमित कुमार सरोज व हुसैन अहमद अपनी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुचे। जांच किये जाने पर भीटा की जमीन पर अवैध निर्माण बना पाया गया तथा अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा कर गिरवा दिया गया।उक्त अवसर पर लेखपाल, मनोज राठौर, कानूनगो हनुमंत तिवारी, लेखपाल अर्चना वर्मा, गुंजा मौर्या, नीलम व गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही।