― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरकीचड़ में फेंका मिला नवजात शिशु

कीचड़ में फेंका मिला नवजात शिशु

  • पुलिस ने निजी नर्सिंग होम में कराया भर्ती

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव मजार पोखरे के समीप कीचड़ में एक नवजात शिशु मिलने से गांव में हड़कंप मच हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु को कब्जे में ले इलाज हेतु एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। क्षेत्र के उक्त गांव में सोमवार की सुबह शाहबाबा मजार पोखरे के समीप एक लावारिस नवजात शिशु कीचड़ में फेंक हुआ था।जिसकी सूचना गांव में फ़ैल गई। शिशु किसका है कहा से आया चर्चा का विषय बना रहा। बताया जाता है कि किसी ने लोकलाज के चलते जन्म के उपरांत यहां छोड़ दिया। जब कुछ पता नहीं चल सका तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को इलाज हेतु नगर के डा महफूज के यहां भर्ती कराया। वहीं घटना के कुछ ही देर बाद बखतरवा के समीप एक 16वर्षीय किशोरी अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी ने किसी बच्चे को जन्म दिया है। ज्यादा खून गिरने से किशोरी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पूछताछ करने के दौरान उक्त किशोरी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। किशोरी आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। किशोरी किसके साथ अब व कैसे यहां पहुंची पता नहीं चल सका है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share Now...