― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद पहली बार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें फारियादियों ने कुल 118 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिसमें मौके पर मात्र 7 प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान न्यायिक एसडीएम अंकित कुमार, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह समेत सर्किल के थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।

139 प्रार्थना पत्र में आठ का निस्तारण

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक शनिवार को पूर्वान्ह उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आये एक सौ उन्तालीस फरियादियों ने समाधान दिवस पहुंच अपनी फरियादी सुनाई। मौके से आठ फरियादियों के मामले का निस्तारण कर दिया गया। शेष फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव व छोटेलाल तिवारी समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...