जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के धनेजा गांव में शुक्रवार की रात दबंगों ने गाली देने से मना करने पर दो महिलाओं सहित दस लोगों को मार पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। उक्त गांव निवासी अखड़ू चौहान, निरहू निषाद ने शराब पीकर अन्नू चौहान को गाली देने लगे। जब अन्नू तथा अन्य ने विरोध किया तब कई युवक मौके पर आये और लाठी डंडे से उनको मारने पीटने लगे। जब यह देख परिवार के अन्य लोग आए तो दबंग उन्हें भी पीटने लगे। युवकों की पिटाई से छोटेलाल 60 वर्ष, बिंदु चौहान 55 वर्ष, अजय्ा चौहान 28 वर्ष, सूरज चौहान 20 वर्ष, शिवपूजन चौहान 32 वर्ष, मानिक चौहान 21 वर्ष तथा इंद्रावती देवी व चमेला देवी पत्नी समरनाथ चौहान को घायल कर दिया। रात को शिकायत करने से नाराज दबंगो ने दो युवकों जयहिंद चौहान 25 वर्ष, दीपचंद चौहान 23 वर्ष को मार पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रात को पांच तथा सुबह चार दबंगो के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
दबंगो ने दो महिलाओं सहित दस को मारपीट कर किया घायल
Previous article

