Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के सरस्वती निकेतन इण्टर कालेज के कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में हाईस्कूल में नेहा यादव 91.5ज्ञ् प्रथम, पायल चौहान 91ज्ञ् द्वितीय, श्रद्धा पाण्डेय 90ज्ञ् तृतीय तथा इण्टरमीडिएट में प्रियांशी यादव प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय तथा आँचल यादव तृतीय रहीं। इसी क्रम में शिवमूरत इंटरनेशनल स्कूल सिरकोनी में हाईस्कूल में सौम्या चौधरी प्रथम, सिमरन निगम द्वितीय तथा सायमा खान तृतीय रही। इस मौके पर प्रबन्धक नन्दलाल यादव व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, नवनीत कुमार यादव सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।