जौनपुर धारा, जौनपुर। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव व डॉ.अश्वनी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवक अौर सेविकाओं को रवाना किया। शिविर जागरूकता अभियान के तहत जफरपुर, परसनी, सिद्दीकपुर तथा अन्य गांव में स्वयंसेवकों ने जाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान में ग्रामीणों को शिक्षा, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य चिकित्सा के प्रति जागरूक किया और कहा कि सबकी जिम्मेदारी बनती है कि लोग एक दूसरे का सहयोग करें और एक दूसरे की मदद करें। मौसम मे परिवर्तन हो रहा है इसमें मौसमी बीमारियों से बचने के बारे में जागरूक किया। एनएसएस समन्वयक डॉ. राजबहादुर यादव ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सेवा भावना होनी चाहिए और राष्ट्रीय सेवा योजना एक माध्यम है जिसके जरिए किसी क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के साथ सामाजिक विकास की गति को जोर दिया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रमाशंकर यादव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुभाष चंद्र, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
समन्वयक ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को किया रवाना

Previous article


