जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसैला गांव निवासी ताराचंद की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घर वालों को घटना की जानकारी शुक्रवार को सबेरे हुई। सूचना पाते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताराचंद लगभग 50 साल के थे और तहसील कार्यालय में संग्रह अमीन कार्यालय में प्राइवेट मुंशी थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम को वे साईकिल से केराकत से घर जा रहे थे। केराकत-चन्दवक रोड पर स्थित बकुलियां टाई नाला पुलिया के पास अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में गिर गए जिसके चलते उनकी मौत हो गई। सबेरे किसी राहगीर ने शव देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जांच पड़ताल में पता चला है कि ताराचंद केराकत से घर जाते समय नशे में चूर था।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
20 फीट गहरी खाई में गिरने से अधेड़ की मौत


