― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविर प्रारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविर प्रारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ नगर के खैरुद्दीनगंज वार्ड स्टेशन रोड स्थित पीजी कालेज मडियाहूँ में शुक्रवार को सत्र 2022-23 के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविर मड़ियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में प्रारंभ हुआ। लड़कियों का बालिका विद्यालय परिसर में तथा छात्रों का कैंप शीतलगंज स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में प्रारंभ हुआ। शिविर का प्रारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने छात्रों के अंदर सेवा भाव तथा संस्कार को विकसित करने पर बल दिया। कॉलेज के छात्र आज देश के विभिन्न सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, निश्चित रूप से यह उनके संस्कार और लगन का परिणाम रहा उनकी उपलब्धि में महाविद्यालय के शिक्षक तथा यहां की शिक्षा निर्णायक साबित हुई। कालेज के उप प्राचार्य प्रोफेसर अंजनेय पांडे ने छात्रों को देश हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सुनील मौर्य, प्रो. दया सिंधु, प्रो. दुर्गेश्वरी पांडे, प्रो. देवेंद्र उपाध्याय के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. त्रिपुरारी उपाध्याय, रत्नेश तिवारी, मनोज शुक्ला आदि उपस्थित रहे। छात्राओं ने सरस्वती गीत स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी।

Share Now...