Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष

जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष

जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषित

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हो गया है।

चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह और रमेश राय की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव परिणामों के अनुसार मो. आदिल को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।

संगठन को मजबूती देने के लिए अमर बहादुर यादव और मृत्युंजय नज़र को उपाध्यक्ष चुना गया है।

अन्य पदाधिकारी भी घोषित

  • रवि शंकर सिंह – मंत्री
  • अंजनी यादव – कोषाध्यक्ष
  • अरशद खान – संयुक्त मंत्री
  • महेंद्र विक्रम सिंह – संयुक्त मंत्री
  • अजीत यादव – कार्यालय मंत्री
  • निलेश कुमार सिंह – संगठन मंत्री

कर्मचारियों की समस्याओं पर रहेगा फोकस

नवनियुक्त अध्यक्ष मो. आदिल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है।

इस नई कार्यकारिणी को क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता करने और श्रमिक हितों में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर राजबहादुर यादव, दिनेश सिंह, ओम प्रकाश यादव, विवेक मौर्य, प्रदीप कुमार सिंह, पवन दुबे, अर्चना पाल उपस्थित रहे।