साईं बाबा मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
जौनपुर शहर के हुसैनाबाद क्षेत्र स्थित तिलकधारी महाविद्यालय के समीप साईं बाबा मंदिर का 30वां स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आरती से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत आरती से हुई, जिसे मंदिर के पुजारी पंकज पांडे ने संपन्न कराया।
निकली भव्य पालकी यात्रा
आरती के पश्चात साईं बाबा की पालकी यात्रा पारंपरिक मार्गों से होते हुए गायत्री माता मंदिर तक पहुंची।
इस दौरान हाथी, घोड़े, पालकी, रथ, डीजे और बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय कर दिया।
भक्तिमय माहौल में लौटी पालकी
गायत्री माता मंदिर में आरती के बाद पालकी पुनः साईं बाबा मंदिर लौटी, जहां समापन आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विशाल भंडारे का आयोजन
इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे आयोजन के दौरान बाबा की पालकी की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु नाचते-गाते और भक्ति भाव में लीन होकर शोभायात्रा में शामिल रहे।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह, संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं निरीक्षक मंदिर समिति इंद्रभान सिंह ‘इंदु’, भार्गव सिंह सहित मंदिर परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पालकी संयोजक जगदीश सेठ, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों का योगदान रहा।
कार्यक्रम की जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दी गई।



