जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर क्षेत्र के शाहगंज रोड पर स्थित एम.एल.सी.व पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर के मकान के सामने से ईशापुर जाने वाली सड़क पर बीच रास्ते में नगर पालिका ट्यूबवेल स्थित घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे क्षेत्रवासी व राहगीरो को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही व नाली की साफ-सफाई न होने के कारण आये दिन नाली जाम हो जाता है और उसका गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले के ईशापुर वार्ड के सभासद पति का लोगों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं। इसी तरह नगर क्षेत्र के अधिकतर मोहल्लों में भी सफाई व्यवस्था का यही हाल है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी

Previous article

