Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने लगाया पानी का स्टाल

गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने लगाया पानी का स्टाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गरीब नवाज रिलीफ फाउण्डेशन दावते इस्लामी इंडिया का एक समाजी एवं फलाही विभाग है, जिसका काम लोगों की सेवा करना है। यह संस्था मुख़्तलिफ़ तरीकों से समाज की सेवा करती है। सर्दी के मौसम में गरीबो बेसहारो को कम्बल बाँटना, गर्मी के चिलचिलाती धूप में प्यासों को पानी पिलाना, पौधरोपण के समय मे पौधा लगाना, और हेल्थ की समस्या से परेशान लोगों के लिए हेल्थ कैम्प लगाना, समय–समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प लगाना इसी तरह गरीबो में राशन किट बांटना संस्था का कार्य है। आज गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के बैनर तले ठंडे पानी की सबील कोतवाली चौराहा पर लगाई गई। जिससे लोगों ने पानी पीया और गर्मी से राहत पाई। इस अवसर पर संस्था के ज़िम्मेदारान हाफिज मोहसिन अत्तारी, आकिब अत्तारी, तैयब अत्तारी, गुफरान अत्तारी ने उपस्थित होकर इस पुण्य के काम मे अपना सहयोग दिया।