Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजनपद की प्रतिभाओं का ग्रैंड फिनाले में हुआ सिलेक्शन

जनपद की प्रतिभाओं का ग्रैंड फिनाले में हुआ सिलेक्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के रघुवंशी होटल में मिस एण्ड मिसेज यूपी क्वीन 2024 का ऑडिशन हुआ। फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा इवेंट द्वारा आयोजित सीजन-3 के ऑडिशन में जौनपुर की दो दर्जन से ज्यादा बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तर, ब्यूटी विद ब्रेन, को देखते हुए लोगों का सेलेक्शन किया गया है। फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार शैली मिश्रा, स्नेहा सिंह, नेहा सिंह, पूजा माली, शालिनी, आदित्य सिंह है। फाइनल रिजल्ट ग्रैंड फिनाले के 10दिन पहले बताया जाएगा। जौनपुर के अलावा आजमगढ़, इलाहाबाद, लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी आदि शहरों में ऑडिशन होना बाकी है। मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। आयोजक मिनाज सलमान शेख ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्णायक मण्डल की भूमिका ज्योति कपूर, नेहा सिंह, अंजू पाठक, मीरा अग्रहरि, सोनी रघुवंशी ने निभाई। ग्रैंड फिनाले जुलाई के फर्स्ट वीक में जौनपुर में संपन्न होगा।