जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककोरी नहर पुलिया के दूसरी तरफ सड़क के नीचे एक अज्ञात महिला की लाश पाई गई है। अज्ञात महिला की उम्र लगभग 26वर्ष जिसका हुलिया सावला रंग एकहरा बदन, नाक कान औसत स्वेटर प्रिन्टेड क्रीम कलर का पुरी बाह का समीज क्रीम कलर का प्रिन्टेड, क्रीम कलर की सलवार पहने हुए है। महिला के बाये हाथ के हथेली में एमएच लिखा हुआ है। उस महिला के बाल में केलेचर लगा हुआ। दाये हाथ की कलाई में रक्षासुत्र, दोनो पैरो की अगूँली मे एक मीना दाहिने हाथ के अगूँली मे रिंग व दोनो कान मे किल पहने हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। अभी तक मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। अगर उक्त के सम्बन्ध में किसी को जानकारी हो तो जलालपुर पुलिस को सूचित करें। स्थानीय लोगों ने महिला की लाश मिलने पर हत्या की आशंका जताई गई है।महिला की लाश को देखकर एैसा प्रतित होता है कि हत्यारे कहीं और करके उक्त महिला की लाश को यहां सड़क के नीचे फेंक गएं हैं।
― Advertisement ―
सड़क के नीचे पाई गई अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका

Previous article
Next article

