Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने देर रात किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

एसडीएम ने देर रात किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार ने बीती रात 10बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। फिलहाल वो इमर्जेंसी सेवाओं से संतुष्ट दिखे। देर रात पहुंचे उप जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की जांच की। इमर्जेंसी ड्यूटी पर डॉ.संजीव कुमार के साथ कर्मचारी विजय बहादुर यादव, नर्स आशा देवी, शिखा, रमेश आदि तैनात मिले। चिकित्साधीक्षक डॉ.रफीक फारुकी के साथ एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न अभिलेखों की जांच के अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों से व्यवस्था की जानकारी ली। वार्डों और अस्पताल परिसर की साफ सफाई, दवाओं के स्टाक आदि की जांच की। उपजिलाधिकारी अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने शासन के निर्देश पर मरीजों को राहत देने, अस्पताल में दलालों के प्रवेश न करने, बाहर से दवाओं पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।