Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जौनपुर धारा, बदलापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत भाषा और गणित विषय का प्रशिक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में शुक्रवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 20 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर 9 फरवरी 2024 को पूरा हुआ। इसमें कुल 605 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले थे। पूरा प्रशिक्षण 12 बैचों में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में एआरपी राजभारत मिश्र, उमेश चंद्र दूबे, डॉ.ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ.राकेश कुमार पाल एवं कैलाश नाथ रजक संदर्भदाता के रूप में सभी शिक्षकों को गणित और भाषा विषय में सरल से सरल तरीकों, नवाचारों एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया।प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनाएंगे। इस प्रशिक्षण में पहली बार शिक्षकों को पैसा सीधे खाते में भेजा जाएगा। जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रहे। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भाषा और गणित विषय को रोचक बनाने के लिए संदर्शिका का प्रयोग करना एवं फाइव प्वाइंट टूल किट को क्लास रूम में लागू करना है।