Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरश्रीराम कथा की हुई अमृत वर्षा

श्रीराम कथा की हुई अमृत वर्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रीराम कथा अमृत वर्षा मानस सेवा समिति पराऊगंज द्वारा आयोजित काशी से पधारी मानस कोकिला डॉ. सुधा पांडे ने मानस की चर्चा करते हुए कहा कि नकल से कोई व्यक्ति किसी का स्वरूप बना सकता है परंतु स्वभाव नहीं बना सकता। भगवान न समीक्षा से मिलते है न परीक्षा से ै केवल प्रतीक्षा से ही मिलते है। कथा श्रवण से सांसारिक ग्रंथियों की गांठे सुलझ जाती हैं यह संसार हमारा नहीं है और न तो किसी काल में रहा है। समता संसार के प्रति और ममता भगवान के प्रति हो जाए तो जीवन को परम कल्याणकारी साधन उपलब्ध हो जाएगा। राधेश्याम गुप्ता ने मंचस्थ ब्यास का तिलकार्चन किया। श्रद्धालु जनों ने आरती वंदन किया। इस अवसर पर मधु गुप्ता, रीना गुप्ता, दुर्गावती गुप्ता, सोनम, पंडित भूषण मिश्र, राम सुमेर मिश्र, नितिन सिंह, शशांक चतुर्वेदी, उपेंद्र दुबे, हरी नाथ तिवारी, दुर्गा दुबे, डॉक्टर ओपी मिश्रा, शरद मिश्र, कैलाश नाथ सिंह समेत प्रभृति जन उपस्थित रहे।