― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरअंबेडकर मूर्ति देख भड़के कार्यकर्ता

अंबेडकर मूर्ति देख भड़के कार्यकर्ता

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक सरोखनपुर तिराहे पर बने नवनिर्मित अंबेडकर पार्क में नगर पंचायत द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किया जाना था। मंगलवार को उक्त प्रतिमा को देखते ही अंबेडकर चेतना समिति के लोग भड़क गए। देखते ही देखते वहां काफी लोग एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और संबंधित अधिकारियों और क्षेत्रीय जिम्मेदार प्रतिनिधियों से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अच्छी प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की। इस मौके पर अंबेडकर चेतना समिति के अध्यक्ष सोनू सिद्धार्थ, उपाध्यक्ष राजू, कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रंजीत राजा, बसपा के बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष बंसराज गौतम, राजमणि, एडवोकेट राजेश कुमार गौतम, डॉक्टर सचिन कुमार मित्रा, नितेश कुमार, आनंद कुमार, गब्बर गौतम सहित स्थानीय महिलाएं तथा बच्चे आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...