Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएसपी सिटी ने किया मस्जिद का निरीक्षण

एसपी सिटी ने किया मस्जिद का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जफराबाद। एसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम ने मंगलवार की दोपहर को जफराबाद तथा कजगांव स्थित शिया मुसलमानों के अलविदा जुमा व ईद की नमाज की मस्जिद का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने इमामों से जरूरी चर्चा भी की। श्री गौतम पहले जफराबाद के शेखवाड़ा मुहल्ले में स्थित शिया मस्जिद के पास पहुंचे। वहां पर उन्होंने पहले शिया समुदाय के मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले पेशे इमाम मरजान अब्बास व इजहार हुसैन बब्बू को बुलवाया। दोनों लोगों के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने वाली जगह को देखा। साथ ही कितने लोग अलविदा की नमाज पढ़ते है यह जानकारी ली। उन्होंने इमाम से कहा कि प्रशासन से जो मदद चाहेंगे वह मिलेगी।