Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिविर में 193 मरीजों के हड्डी की हुई नि:शुल्क जांच

शिविर में 193 मरीजों के हड्डी की हुई नि:शुल्क जांच

  • दवा के साथ दिया गया परामर्श

जौनपुर धारा, खुटहन। जौकाबाद गांव स्थित शिव सहाय होम्यो हेल्थ केयर और रिस्ार्च सेंटर पर गुरुवार को भार्गव फाइटो लैब के बैनर तले नि:शुल्क हड्डी जांच, परामर्श व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 193 मरीजों के पूरे शरीर की हड्डियों की जांच की गयी तथा उन्हें उपचार की दवाएं और परामर्श दिया गया। वाराणसी से आये डाक्टर बुद्धेश्वर, आजमगढ़ के डाक्टर विजय मिश्र, जिले के डाक्टर संदीप कुमार और अमित ने मरीजों की जांच के बाद आये परिणाम के आधार पर दवाएं और परामर्श दिया। चिकित्सकों ने बताया कि यह जांच बाजार में करानी हो तो दो हजार रुपए के आसपास ब्यय होगा। जिसे नि:शुल्क किया जा रहा है। बताया कि संतुलित आहार ग्रहण न करने से हड्डी रोग की समस्या आ जाती है। स्वस्थ रहने के लिए भेजन में फल, सलाद के साथ साथ शुद्ध दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए। आगतो का आभार आयोजक डाक्टर शिवकुमार तिवारी ने किया।