जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकाली गई ग्राम पंचायत अधिकारी पदों की भर्ती में ओबीसी को नियमानुसार 27ज्ञ् आरक्षण लागू न करने तथा उत्तर प्रदेश में 6 लाख पात्र ओबीसी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई से वंचित रखने के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सौपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मानदंडों के अनुसार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए, जो लगभग 396 पदों पर आता है लेकिन सरकारी विज्ञापन के अनुसार ओबीसी के लिए केवल 139 पदों को आरक्षित किया गया है जो केवल 9.5ज्ञ् है जो कि ओबीसी के लिए अन्याय है जबकि इस सन्दर्भ में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्वीकार किया कि मौजूदा सत्र में उत्तर प्रदेश में 6 लाख ओबीसी छात्र-छात्राएं समुचित बजट के अभाव में छात्रबृत्ति एवं फीस भरपाई से वंचित हैं इसलिए हम लोग यह मांग करते हैं कि छात्रों की फीस भरपाई एवं स्कॉलरशिप का भुगतान तत्काल कराया जाए। उपरोक्त मांगों को यदि नहीं माना जाता है तो उत्तर प्रदेश बंद का आवाहन किया जायेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ओबीसी आरक्षण को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article

