जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों यथा जेल चिकित्सालय, महिला बैरक सहित अन्य बैरकों का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं तलाशी ली गई, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। साफ-सफाई व्यवस्थित पाई गयी। जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा जेल बंदियों से भी उनको दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और निर्देशित किया कि मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए तथा जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय, जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Previous article

