जौनपुर धारा, जौनपुर। श्री हरिदास पीजी कॉलेज लहंगपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व शाखा प्रबंधक राज बहादुर यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रतिभाग कर रहे शिविरार्थियो को आस-पास के गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखाया। शिविर में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें यादव ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से छात्रों का चारित्रिक एवं सामाजिक विकास होता है जो राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका साबित होती है। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने जन सेवा स्वावलंबन को रेखांकित करते हुए शिविरार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र अपने जीवन को अनुशासित बनाकर राष्ट्र निर्माण में सार्थक कर सकते है। आगत अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सभाजीत यादव ने किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक, शिविरार्थी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। संचालन प्यारे लाल यादव ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक



