― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररासेयो के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

रासेयो के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। रघुवीर महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार श्रीवास्तव एवं डॉक्टर शारदा प्रसाद सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजू शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का इतिहास, लक्ष्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई साथ ही साथ अगले सात दिनों तक एवं तत्पश्चात आने वाले जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किए गए कार्यों की उपयोगिता को अात्मसात एवं अंगीकृत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...