― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा नेता को पितृ शोक

भाजपा नेता को पितृ शोक

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के कलेक्टरगंज मोहल्ला निवासी भाजपा नेता एवं श्री रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष रूपेश जायसवाल के पिता अक्षय कुमार जायसवाल का गुरुवार की शाम निधन हो गया। मौत की खबर लगते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। 70 वर्षीय अक्षय कुमार जायसवाल गल्ला मंडी में अनाज के प्रमुख व्यवसायी रहे जो काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार को हालत काफी खराब होने के बाद परिवार के लोग गुरुवार शाम उन्हें लेकर घर पहुंचे थे। उन्होंने देर शाम घर पर आखिरी सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Share Now...