― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 08-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 07-05-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयशाहिद अफरीदी का कश्मीर को लेकर जहरीला बयान

शाहिद अफरीदी का कश्मीर को लेकर जहरीला बयान

पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर जहरीला बयान दिया है. शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान की सेना की जमकर तारीफ की है. अफरीदी ने कहा है कि हमें सेना के साथ खड़ा रहना चाहिए नहीं तो देख लो कश्मीर, फिलिस्तीन का क्या हाल है. 

शाहीद अफरीदी ने समा टीवी से कहा,” मुझे आजतक समझ नहीं आया कि सियासतदानों का जो रोल है वो मुल्क़ की तरक्की करना है. हमारा मुल्क़ क्यों सस्टेनेबल नहीं बन सकता? इस मुल्क़ के हालात को देखते हुए मेरे बच्चे सवाल करते हैं कि पापा ये क्या हो रहा है देश में. उन्होंने कहा,” हम कब तक आपस में लड़ते रहेंगे. हम खुद इस मुल्क़ के दुश्मन हैं. पाकिस्तानी आर्मी की इस देश के लिए बड़ी कुर्बानी है. ये बात सियासतदान क्यों नहीं मानते. अगर पाकिस्तान की फौज़ न हो तो आजादी क्या होती है ये फलिस्तीनियों से पूछिए, कश्मीरियों से पूछिए. हमें फौज़ के साथ खड़ा होना है.”

Share Now...