― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरवेंकटेश हुण्डई शोरूम में लांच की गई नई हुण्डई क्रेटा

वेंकटेश हुण्डई शोरूम में लांच की गई नई हुण्डई क्रेटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। विशेषरपुर पंचहटियां में स्थित हुण्डई की 3-एस पैâसिलिटी से युक्त वेंकटेश हुण्डई के शोरूम में ऑल न्यू क्रेटा की लांचिंग हुई।जिसमें 70 से ज्यादा फीचर्स के साथ एडवांस ब्लू लिंक कनेक्टेड कार सर्विस मिलेगी। हुण्डई क्रेटा में एक नये पावर ट्रेन के साथ 5 नये पावर ट्रेन आप्शन प्रदान कर रही है, इनमें 1.5 लीटर एमपीआई पेट्रोल 15 लीटर यू-2 सीआरडीआई डीजल, नया 1.5 लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल (7डीसीटी) पावर ट्रेन शामिल है। हुण्डई क्रेटा की लांचिंग यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के एजीएम शैलेन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया। उक्त अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के मैनेजर संजय राव एवं बैंक के और कर्मचारी भी मौजूद थे। लांच के समय वेंकटेश हुण्डई के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार एवं उनके पुत्र लक्ष्य गुप्ता मौजूद थे, साथ में वेंकटेश हुण्डई के जनरल मैनेजर एसपी शुक्ला एवं विजय कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहें। एमडी लक्ष्य गुप्ता ने बताया कि क्रेटा ब्राण्ड की सफलता एवं विरासत पर तैयार नई हुण्डई क्रेटा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से भरपूर है। हुण्डई क्रेटा भारत की सबसे पसंदीदा ब्राण्ड है जिसे 9 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा और गिनती अभी भी बढ़ रही है। उन्होने बताया कि नयी हुण्डई क्रेटा न केवल क्रेटा ब्राण्ड की विरासत को कायम रखेगी बल्कि और इसे उपर ले जायेगी। लांचिंग के समय एक गाड़ी की डिलीवरी और 18 गाड़ी की बुकिंग हुई।

Share Now...