जौनपुर धारा, जौनपुर। विधायक केराकत तूफानी सरोज के नेतृत्व में मृतक राम विशुन पाल की पत्नी शान्ती देवी व बेटी मनीषा पाल के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। बतादें विगत दिनों थाना मीरगंज गांव अदारी में जमीन में पाईप लाइन विछाने को लेकर राम विशुन पाल की हत्या हो गया था। पीड़ित परिवार को लेकर सोमवार को केराकत विधायक तूफानी सरोज जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। लेकिन जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी को पत्र देकर घटना की जानकारी दिया और त्वरित कार्यवाही करने की बात कही। उन्होने कहा कि जिन दंबगों द्वारा विशुन पाल के जमीन पर पाइपलाइन विछाने को लेकर निर्मय हत्या किया गया। वो बहुत दुखद है आज उनका परिवार दहशत में है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
पीड़ित को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँचे सपा विधायक

Previous article
Next article

