Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविद्युत की मांग के अनुसार खुद को करें लैस : जिलाधिकारी

विद्युत की मांग के अनुसार खुद को करें लैस : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में विद्युत चोरी रोकने कनेक्शन की प्रगति को बढ़ाने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने तथा सौभाग्य योजना पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन से पोल इरेक्शन की कार्यवाही, विद्युत विभाग के तहत चल रही परियोजनाओं की डेडलाइन तिथि, 33केवी लाइनों का निर्माण, विद्युत वितरण, ट्रांफोर्मर एवं तार बदलने, 11केवी परिवर्तको की क्षमता वृद्धि करने सहित विद्युत सम्बंधी अन्य महत्त्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। इसके पश्चात उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत की अधिकतम मांग के अनुसार खुद को लैस करे। वर्कशॉप की पेंडेंसी की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से ले। विद्युत चोरी को लेकर एक अभियान चलाए तथा आरसी वसूली की प्रगति को भी तेज करे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम्ा अक्षयबर चौहान, अधीक्षण अभियंता विद्युत विवेक खन्ना सहित विद्युत विभाग से जुडे एक्सईएन, जेई उपस्थित रहे।