― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

पुलिस बूथ में घुसा ट्रक, दो सिपाही घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर बनी पुलिस बूथ में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही व एक गार्ड घायल हो गयें।

सिपाही अभिषेक सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर की चपेट में तीन बाइक भी आई है बाइक पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया है और मामले की जाँच कर रही है।

दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को थाना पुलिस ने दुराचार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बतौर पुलिस थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी विक्रम गौड़ पुत्र राम अवतार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुवार को मुकदमा अपराध संख्या 323/2023 में धारा 376/506 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तारी  के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय समेत हमराही कान्सटेबल द्वय संदीप खरवार और शरद वैश्य शामिल रहे।

दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बाईपास के पास पुलिस ने दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह काफी दिनों से पुलिस के पकड़ से दूर था। सूचना पर थानाप्रभारी किशोर कुमार चौबे चौकी प्रभारी ईश्वरचंद्र त्रिपाठी मय हमराहियों के उक्त बाईपास के पास दुराचार के आरोपी सूरज गौतम पुत्र राजदेव गौत्तम निवासी रामनगर नाथुपुर को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

साड़ी के फंदे में लटकी मिली विवाहिता की लाश

जौनपुर धारा, जौनपुर।  सुइथाकला क्षेत्र के लालापुर गांव में गुरुवार की सुबह एक अल्पसंख्यक समुदाय की पचीस वर्षीया विवाहिता की लाश उसी के कमरे में साड़ी के फंदे में लटकी मिली। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी रमजान की पचीस वर्षीया पत्नी नगमा की लाश गुरुवार की सुबह उसी के कमरे में साड़ी के फंदे में लटकी मिली। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की मानें तो किसी बात को लेकर पति से उसकी अनबन हो गयी थी। फिलहाल मृतका अपने पीछे एक बच्चे को छोड़ गई। जिसके परवरिश को लेकर लोगों में चर्चा आम थी। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...