Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

मारपीट में मां बेटी घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत छताई कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पडोसियों ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 55वर्षीय दुलारी पत्नी अमरु व उनकी 22वर्षीय पुत्री राधा को मंगलवार की रात पडोसियों ने आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दें इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

अश्लील हरकत करने व छींटाकशी करने पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की महिला ने थाने पर तहरीर दिया कि 17 सितम्बर की शाम करीब पांच बजे गांव का ही एक युवक मेरे घर पर आकर मेरी शादीशुदा पुत्री को गलत इशारा करते हुए व छींटाकशी करते हुए भाग गया तथा यही युवक उस दिन रात्रि को मेरे घर के इर्द-गिर्द घूम रहा था। पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर पंकज तिवारी उर्फ शेरु पुत्र स्व.ओमकार नाथ तिवारी ग्राम जखनिया थाना पवांरा के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

गणपति पूजा पंडाल में हुई चोरी, आक्रोश

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय गजराजगंज मोहल्ले में स्थापित किए गए गणपति पूजा पंडाल से मंगलवार की रात चोर एम्प्लीफायर उठा ले गए। सुबह होने पर चोरी की जानकारी मिलते ही पूजा समिति के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। न्यू शिव शक्ति गणपति पूजा पंडाल समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों से यह पंडाल सजाया जाता है।बीती रात चोर आहूजा कम्पनी का एम्प्लीफायर उठा ले गए। जिसकी कीमत करीब दस हजार रूपए बताई गई है। काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि लगाने वाला अपने एम्प्लीफायर की भरपाई करने और उसकी भरपाई नहीं करने पर पूजा पंडाल से अपनी लाइट हटाने को कहा है। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष से हस्तक्षेप करते हुए त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है। तहरीर देने वालों में वंश केशरी, राम साहू, शिव प्रसाद केशरी, धीरज सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस बाबत थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि घटना की सूचना मिल गई जल्द ही पर्दाफाश किया जायेगा।