Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में बढ़ी ठंड, 31 दिसम्बर तक स्कूल बंद

वाराणसी में बढ़ी ठंड, 31 दिसम्बर तक स्कूल बंद

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते 3 दिनों से पछुआ हवाओं के कारण वाराणसी में पारा अब 7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है. वहीं कड़ाके के ठंड के कारण अब जिला प्रशासन ने भी आठवीं तक के स्कूल को 31 दिसम्बर तक बन्द कर दिया है. गुरुवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है. इसमें सरकारी के साथ सीबीएसई,आईएससी और मदरसों पर भी लागू होगा.

मौसम विभाग के मुताबिक हिमांचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर सहित अन्य जगहों पर हो रही बर्फबारी के कारण अचानक मौसम में बदलाव हुआ है और पारा गिरा है. बताते चलें कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था जो बुधवार को गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस हो गया. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले एक दो दिनों में पारा थोड़ा और गिर सकता है. इसके अलावा दो से तीन दिनों में सुबह कोहरा और सर्द हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है लेकिन राहत की बात होगी कि दिन के वक्त मौसम खुला रहेगा और धूप खिली रहेगी.

100 जगहों पर अलाव की व्यवस्था
वाराणसी में गिरते तापमान और मौसम के जारी सितम को देखतें हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है. वाराणसी नगर निगम ने ठंड को देखतें हुए लोगों को परेशानी न हो इसके लिए रेन बसेरा बनाया गया है. इसके अलावा शहर में 100 जगहों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है. नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि रेन बसेरा में भी कम्बल और अलाव के साथ सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है.