जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 50वें जन्मदिन को लोक कल्याण दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल के नेतृत्व में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया वहीं कार्यालय पर रक्त दान शिविर एवं अनाथालय में फल वितरण एवं विभिन्न विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल ने जन्मदिन समारोह एवं जिला संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी के स्वागत समारोह को संम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी सरकार में लोक कल्याण योजनाओं को चलाकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले गये थे लेकिन वर्तमान सरकार ने सभी योजनाओं को खत्म करने का काम किया। आज हमारे नेता का जन्मदिन देश और प्रदेश के मजदूर, किसान, शोषित, पीड़ित, वंचित, छात्र नौजवान सब बडेÞ पैमाने पर गांव-गांव मनाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहाकि आज हम लोग अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर संकल्प लें कि 2024 में भाजपा सरकार को देश से हटाकर देश में समाजवादी सरकार लाकर इस देश में लोग कल्याण योजनाओं को लागू कराकर देश को खुशहाली के रास्ते पर लें जायेंगे। रक्त दान करने वालों में मुख्य रूप से अंखड प्रताप यादव, श्रवण जयसवाल, इरशाद मंसूरी, संजीव साहू, रत्नाकर चौबे, मोहम्मद मुस्किन आदि लोग रहे। इस अवसर पर विधायक तूफानी सरोज, लालबहादुर यादव, श्रद्धा यादव, राजबहादुर यादव, यशवंता यादव, राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद,अनवारुल गुड्डू, पूनम मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।
- सपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर बांटी साड़ी, केक काटकर मनाया जन्मदिन
जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित अटल मनरेगा पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर तथा असहाय महिलाओं में साड़ी वितरित कर जन्मदिन मनाया। शनिवार को गांव स्थित पार्क में समाजवादी पार्टी धर्मापुर के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव फौजी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा। इस दौरान अनिल यादव फौजी ने जन्मदिन पर 51 असहाय महिलाओं को साड़ी वितरित किया। अनिल यादव फौजी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हम युवाओं के लिए एक प्रेरणाश्रोत है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमेश साहनी, अनिल यादव फौजी, ओम प्रकाश यादव, आनंद यादव, हवलदार यादव, तौफीक, नीरज यादव, अजीत यादव, सनाउल्ला, संजय, नरेंद्र यादव, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।
- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज के प्रांगण में जिला सचिव नंदलाल यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सर्वप्रथम पौधरोपण व केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने पौधारोपण कर हार्दिक बधाई दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवसंत यादव, हरिहर यादव, नवनीत यादव, सुनील यादव, शिवम यादव, महेश यादव, सौरव प्रजापति, सुरेंद्र यादव, अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे।



