― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई शुरू

बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई शुरू

जौनपुर धारा, पवांरा। तीन दिन से रुक-रुक हो रही बारिश से जहां गर्मी से लोगों को निजात मिली वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है। किसान पिछले कई दिनों से बारिश की आस लगाये बैठे थे। बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ रही थीं। कुछ किसानों की धान की नर्सरी सूखने के कगार पर थी और कुछ किसान निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर धान की नर्सरी बचाने में जुटे थे। रुक-रुक हो रही बारिश से बनकट, पवांरा, सजईंकला, कुंवरपुर आदि गांवों के किसान खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई करने में जुट गये हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

Share Now...