जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर शुक्रवार की रात हुए गोलीकांड में चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गयी। जिसमें तीन नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि भदोही जनपद के गोपीगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी सुशील पांडेय क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी रामआसरे मिश्र के घर आये थे। वे अपनी भांजी के जलालपुर क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में विनीत मिश्र के साथ जा रहे थे। उक्त स्थान पर दो बाइक से आये चार लोगों ने बाइक के आगे आकर रोककर फायरिंग कर दिया। गोली सुशील पांडेय के दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद विनीत मिश्र की तहरीर पर अवनींद्र मिश्र, अजिताभ मिश्र पुत्रगण अवधेश मिश्र तथा राज उर्फ सिद्धार्थ पुत्र अजिताभ मिश्र तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाही में लग गयी है। ज्ञात हो सुशील पांडेय मिसिरपुर गांव के निवासी अमिताभ मिश्र के हत्यारोपी राजेन्द्र मिश्र के साले है। उक्त घटना में राजेंद्र मिश्र तथा उनके तीन पुत्र जिला कारागार में है। मुकदमा चल रहा है। अमिताभ मिश्रा के हत्या से जोड़कर इस घटना को देखा जा रहा है। क्षेत्र में इस गोली कांड को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि 32 बोर के तीन खोखे घटनास्थल से बरामद हुए। संयोग गोली केवल पैर में लगी, थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गोलीकांड में तीन नामजद सहित 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Previous article

