Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशरोडवेज चालक व परिचालक को प्रोत्साहन राशि देकर किया जाएगा सम्मानित

रोडवेज चालक व परिचालक को प्रोत्साहन राशि देकर किया जाएगा सम्मानित

मेरठः होली के पावन पर्व पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी रूट पर बसों का संचालन निरंतर जारी रखा जा रहा है. इसके लिए रोडवेज विभाग द्वारा विशेष रूप से योजना तैयार की गई है. इसके लिए चालक व परिचालक को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया जाएगा. दरअसल, हर बार होली से चार-पांच दिन पहले ही चालक व परिचालक भी होली की छुट्टी लेकर घर चले जाते हैं. इससे बसों के संचालन के लिए दिक्कत होती है. इन्हीं बातों को देखते हुए अब की बार यह प्रक्रिया अपनाई गई है. मेरठ आरएम केके शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार होली पर सभी रूटों पर विशेष रूप से बसों का संचालन किया जाएगा. इसके लिए चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, ताकि वे छुट्टी न करें. कहा कि जो भी चालक व परिचालक स्वेच्छा से 3 मार्च से लेकर 13 मार्च तक निरंतर बसों का संचालन जारी रखेंगे. उनको वेतन से अलग ₹4000 राशि इनाम में दी जाएगी.

9 दिन का वेतन अधिक दिया जाएगा
अगर कोई रंग वाले दिन छुट्टी लेता है और 9 दिनों तक सेवाएं देता तो उसको 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 9 दिनों का वेतन अधिक दिया जाएगा. इतना ही नहीं, आरएम ने बताया कि जो भी कर्मचारी उस दिन वर्कशॉप में गाड़ियों के मेंटेनेंस की देखरेख भी करेंगे, उनको भी 10 दिनों के हिसाब से 1200 और 9 दिनों के हिसाब से ₹1000 इनाम राशि दी जाएगी. वहीं, परिचालक हरिओम ने कहा कि सरकार की मुहिम अच्छी है. रोडवेज कर्मचारी व यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए तत्पर रहता है.