Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररेल आंदोलन के लिए जिलाधिकारी जौनपुर को सौपा ज्ञापन

रेल आंदोलन के लिए जिलाधिकारी जौनपुर को सौपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने मंगलवार को जिलाधिकारी को मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन व रेल-आंदोलन के लिये प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। जिसमें अन्ना ने मांग किया कि मुं.बादशाहपुर का बहुचर्चित रेल फाटक जाम हल करने के लिए इटहरा-कोदहू बाईपास पर रेल ओवर ब्रिज चुनाव के पहले बनाया जाए। यह क्रिया तत्काल किसानों का संवैधानिक उचित मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहित करके शुरू किया जाए। अन्ना और जनता अभी तक सरकार की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है। अन्ना ने कहा कि मुं.बादशाहपुर की बाईपास बनाने के लिए आज तक किसी भी जिलाधिकारी ने रुचि नहीं लिया। इसलिए यह मामला लम्बित रहा, वर्तमान जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार मांडद ने अन्ना की बात को ध्यान से सुनते हुए अधिकारियों को लिखा। अन्ना ने मुं.बादशाहपुर में नीलांचल एक्सप्रेस और अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी किया। जिसमें मुख्यमंत्री जनसभा कर में ज्ञापन ले रहे, मंत्री ने शीघ्र ही बाई पास बनवाने की बात कहा।