Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआयुर्वेद की दवाओं से रोग मुक्त करना संस्थान का मुख्य उद्देश्य :...

आयुर्वेद की दवाओं से रोग मुक्त करना संस्थान का मुख्य उद्देश्य : फौजी सुबास यादव

  • छितौना गांव में जनपद का पहला जीवन जागृति सेवा संस्थान केंद्र हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गाँव के तिराहे पर मंगलवार की दोपहर जनपद का पहला जीवन जागृति सेवा संस्थान केंद्र का क्राईम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कहा कि संस्थान के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार में खासकर गरीब व असहायों के लिए मददगार साबित होगा।वही जिला मैनेजर व केंद्र प्रभारी फौजी सुबास यादव ने बताया कि जीवन जागृति सेवा संस्थान का मुख्य उद्देश्य पूरे देश की गरीब जनता को आयुर्वेद के माध्यम से उन तक आयुर्वेद की दवाओं से उनको रोग मुक्त करना है। क्योंकि अंग्रेजी दवा करने में गरीब व असहाय लोगों को आर्थिक समस्याओं से सामना करना पड़ता है। हमारी यह संस्थान गरीब व असहाय लोगों को प्रâी में आयुर्वेद के माध्यम से उनको रोक मुक्त करने का बीड़ा उठाया है, जिसको देखते हुए जनपद में पहला जीवन जागृति संस्थान केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद, लहरी बाबा, सोनू यादव, रूपेश बाबा, संजय सरोज, विशाल मौर्य, राजकुमार मौर्य, राजपाल यादव, सुमंत मोर्य, रितेश यादव(गोलू), अजीत यादव(पल्लू) के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।