Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस एनकाउण्टर में अयान अली को लगी गोली

पुलिस एनकाउण्टर में अयान अली को लगी गोली

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जिले की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का क्रम जारी है। सोमवार की रात गौराबादशाहपुर व थाना केराकत की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई। मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ दौरान गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ है। उसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 1देशी तमंचा, एक खोखा कारतुस .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। सोमवार की रात थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर चन्दन कुमार राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे भ्रमण कर रहे थे। मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश आजमगढ से जौनपुर के तरफ आ रहे है।जो कोई संगीन वारदात करने वाले है। केराकत पुलिस भी सूचना पर रामजनम यादव प्रभारी निरीक्षक केराकत मय पुलिस टीम के साथ केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गए तथा मिले तथा गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से चेकिंग करने लगे। थोड़ी देर बाद कुछ वाहनों की बीच से एक बाइक पर दो व्यक्ति हाइवे वाले रोड से आते दिखाई दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा व्िाâया गया। पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर बाइक सवार तेजी से मोड़कर पुनः नेशनल हाइवे से आजमगढ़ की तरफ भागने लगे। चौकी धरसण्ड मोड पर मोटरसाइकिल सवार नेशनल हाइवे से बायें तरफ चौकी धरसण्ड गांव के रास्ते पर मुड़ गये और बदमाशों ने पुलिस पार्टी को लक्ष्य करके फायर कर दिया।गोली थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के उपर से निकल गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायर किया गया। जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल व्यक्ति से नाम पुछा गया तो अपना नाम अयान अली उर्फ गठरा उर्फ अप्पा पुत्र अफसर अली निवासी वार्ड नं.32 ईदगाह ग्वालटोली होसंगाबाद थाना कोतवाली जनपद होसंगाबाद मध्य प्रदेश बताया गया। पुलिस द्वारा काम्बिग के बाद दुसरे अभियुक्त को थोडे दुर से भागते हुए घेर कर पकड़ लिए जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सफीर हुसैन पुत्र इमरान हुसैन निवासी अचला देवी घाट सिपाह ईरानी मुहल्ला थाना कोतवाली बताया। घायल अभियुक्त इलाज हेतु सीएचसी चोरसण्ड गौराबादशाहपुर भर्ती किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करने में पुलिस जुटी रही।