― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ उद्घाटन

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह ने किया गया। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर शिविर स्थल के लिए रवाना किया। स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि युवाओं में कौशल विकास हेतु विभिन्न गांव में जाकर जागरूक करें। उन्होंने बताया कि यदि राष्ट्र का युवा सशक्त होगा तभी देश शक्तिशाली हो सकता है। स्वयंसेवकों ने श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. इंद्र बहादुर सिंह ने किया तथा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डा. आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, डा. लक्ष्मण सिंह, डा. नीलमणि सिंह, डा. विकास कुमार यादव, डा. यूपी सिंह, डा. राजेश कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...